Tuesday, July 15 ,2025

लिवर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए 10 घरेलू उपाय!


home remedies for healthy liver

लिवर व्यक्ति के शरीर का एक सबसे जरूरी अंग होता है जो कि पाचन, विषाक्त पदार्थों को शरीर में से बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर शरीर में ऊर्जा बनाने में भी मदद करता है । अगर व्यक्ति का लिवर स्वस्थ है, तो शरीर की काम करने की क्षमता यानी कार्यप्रणाली भी सही रहती है। लेकिन वहीं अगर लिवर अस्वस्थ है तो कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति को बहुत सी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। आइए आज इस ब्लॉग के जरिए जानते और समझते हैं कि लिवर कमजोर क्यों हो सकता है? और कुछ ऐसे आसान और प्रभावी घरेलू उपायों जिसकी मदद से लिवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

लिवर कमजोर क्यों होता है?  

लिवर में कमजोरी होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से लिवर कमजोर होने के साथ-साथ कुछ समय के बाद सही काम करना बंद कर सकता है। लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है जो कि हमारे पाचन में मदद करता है साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हुए, ऊर्जा बनाने के काम करता है। अगर लिवर कमजोर होने लग जाए या अस्वस्थ होने लग जाए, तो इस कारण शरीर की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ने लग जाता है और वह प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर लिवर कमजोर होने के पीछे क्या कारण छिपे हो सकते हैं:- 

गलत खान-पान का सेवन 

अगर आप खराब आहार का सेवन करते हैं तो यह भी एक बड़ा और अहम कारण बन सकता है कि लिवर कमजोर हो जाएं। खराब आहार में शामिल है तला-भुना, ज्यादा वसा वाला खाना और जंक फूड। यह सब खाने से लिवर पर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे खाने में ज्यादा फैट, चीनी होता है साथ ही पैकेट वाले प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन लिवर के लिए हानिकारक होते हैं। यह सब लिवर के काम करने में रुकावट का कारण बनते है और उसको सही से काम करने नहीं देते हैं। 

शराब का अधिक सेवन

शराब ल सेवन करने से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है और यह फैटी लिवर, सिरोसिस या अन्य गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता हैं। अत्यधिक शराब का सेवन लिवर पर अत्यधिक दबाव भी डालती है और लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है। 

संक्रमण 

जब लिवर कमजोर पड़ने लगता है तब व्यक्ति को बहुत से संक्रमण का शिकार बनना पड़ सकता है। हेपेटाइटिस ए, बी,सी जैसे वायरल संक्रमण से भी लिवर के कमजोर होने पर व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेते हैं। संक्रमण के कारण भी लिवर की कार्यप्रणाली प्रभावित होते हुए, उसे क्षति पहुंचाने लगती है।

दवाइयों का अधिक सेवन

जब किसी भी कारण व्यक्ति कुछ दवाइयों का जरूरत से ज्यादा दवाई का सेवन करने लग जाता यही तब भी लिवर को नुकसान पहुंचने लग जाता है। जैसे कि दर्द निवारक दवाइयाँ और एंटीबायोटिक्स यह लिवर को नुकसान पहुँचती है साथ ही इनका अधिक सेवन लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप इन दवाइयों का सेवन करना चाहते हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह से न करें वह कितने समय तक खा सकते हैं उसकी लिमिट तय करते हैं कि कब तक और कितनी खा सकते हैं। 

मोटापा और फैटी लिवर की समस्या 

व्यक्ति का मोटापा कही न कही फैटी लिवर की समस्या का कारण बन सकता यही। जब शरीर में ज्यादा वसा जमा होने लग जाता है तब यही लीवर में भी धीरे-धीरे जमा होने लग जाता है, जिसकी वजह से लिवर सही से अपना काम नहीं कर पाता है। 

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप की समस्या 

अगर कोई व्यक्ति को डायबिटीज या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है, तो उस व्यक्ति का लिवर सही से काम नहीं कर पा रहा होगा क्योंकि समस्या ओर उनके लिए ली जाने वाली दवाई दोनों ही लिवर की कार्यप्रणाली पर भी बुरा असर डाल सकती है। इन बीमारियों की वजह से लिवर की सेहत खराब हो सकती है।

तनाव और मानसिक दबाव होना 

मानसिक तनाव और बहुत ही ज्यादा चिंता करने की वजह से शरीर में हार्मोनल बदलाव नज़र आ  सकते हैं। जिसकी वजह से लिवर प्रभावित हो सकता है और अगर लंबे समय तक तनाव बना रहता है, तो लिवर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

ज्यादा तला हुआ और मसालेदार खाने का सेवन 

ज्यादा मसालेदार और तले हुए खाने का सेवन भी लवर की सेहत को क्षति पहुंचा सकता है। जिसके कारण लिवर की कार्यप्रणाली सही से काम करते हुए समय के साथ धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाती है। 

लिवर को मजबूत और तंदुरुस्त रखने के लिए 10 घरेलू उपाय

घर में राखी हुई चीजों की मदद से अपने लिवर की सेहत सुधारकर उसे बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-से आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खों की मदद से लिवर को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में मौजूद क्यूकुमिन नाम का तत्व लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करते हुए उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। आप चाहे तो हल्दी वाला दूध या हल्दी को पानी में डालकर भी पी सकते हैं, ऐसा करने से लिवर की सेहत में सुधार आने लगेगा। 

नींबू और शहद

नींबू और शहद का एक मिश्रण बनाकर खाने से लिवर की सेहत को सुधाराने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह दोनों मिलकर शरीर में मौजदू हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में नींबू के रस के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर रोज़ाना पीते हैं, तो लिवर साफ और मजबूत बनता है।

दूध का थोटा का करें इस्तेमाल 

दूध का थोटा या फिर मुनक्के का सेवन करने से लिवर को साफ करने में मदद मिलती है यह एक असरदार घरेलू उपाय के रूप में माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं। रात में दो से तीन मुनक्के पानी में भिगो कर रख दें और फिर सुबह उनका सेवन करें। ऐसा करने से लिवर को ताकत मिलती है। 

गुलाब जल

गुलाब जल बहुत-सी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताजगी मिलती है साथ ही लिवर की सेहत भी सुधार आता है। रोज़ गुलाब जल पीने से लिवर की कार्यप्रणाली  में सुधार आता है। आप चाहे तो इसे सीधे पानी में डाल कर भी पी सकते हैं।

अलसी का सेवन 

अलसी में ओमेगा-3 की मात्रा भरपूर होती है साथ ही फैटी ऐसिड और फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। जिससे लिवर की कार्यक्षमता में सुधार आता है साथी ही स्वस्थ लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ा देता है। लिवर में वसा जमा होने से रोकने के लिए भी अलसी मदद करती है। यह शरीर में सूजन को कम करने में भी कारगार है। आप अलसी की स्मूदी, दही या सलाद में डालकर सेवन कर सकते हैं।

आंवला

आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से लिवर की कार्यक्षमता में सुधार आ सकता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। आप चाहे तो आंवला को खा भी सकते हैं या फिर उसका जूस भी पी सकते हैं, दोनों ही रूप में यह लिवर को ताजगी और ताकत देने में मदद करेगा। 

आलू का जूस

अगर आप आलू का जूस पीते हैं तो यह आपके लिवर को साफ करने में मदद करने के साथ-साथ लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट आधे कच्चे आलू का जूस निकालकर पीने से लिवर की सेहत में सुधार आता है। 

मुली 

मुली को लिवर के लिए उत्कृष्ट डिटॉक्स फूड के रूप में देख सकते हैं। है। मुली में मौजूद विटामिन सी और फाइबर लिवर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार साबित हुए है। मुली का सेवन आप सलाद, पराठे या सूप के रूप में कर सकते हैं। 

पालक 

पालक में मौजूद आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी लिवर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। पालक का सेवन करके आप लवर को साफ रखने मदद करते हुए, उसकी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। आप पालक को सूप, पराठे या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह लिवर को मौजूद बनाने के साथ डिटॉक्स एंजाइम को सक्रिय करने में मदद करता है। जिसकी वजह से शरीर से इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। 

नोट: 

लिवर हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी अंग है इसलिए इसका ध्यान रखें। इसके खराब होने के कारण बहुत सी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक पानी का सेवन करें जिससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में लिवर को मदद मिल सकें। 

 

मेडिकल डिस्क्लेमर - निम्नलिखित जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए ही है। इस वेबसाइट पर दी गई कोई भी जानकारी, जिसमें टेक्स्ट, ग्राफ़िक और चित्र शामिल हैं, वह पेशेवर चिकित्सा सलाह के विकल्प के रूप में नहीं है। कृपया अपनी स्थिति से संबंधित विशिष्ट चिकित्सा सलाह के बारे में जानने और समझने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।