Friday, June 13 ,2025

gond katira ke faide in hindi : जानिए गोंद कतीरा कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है?


gond katira benefits in hindi

गोंद कतीरा बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन शायद बहुत से ऐसे लोग भी है, जिन्होंने पहली बार इसका नाम सुना होगा। अगर ऐसा है तो यह बात तो तय है कि इसके फ़ायदों के बारे में भी नहीं पता होगा। आज के इस ब्लॉग के जरिए जानेंगे कि गोंद कतीरा हमारे लिए कितना लाभकारी है। 

 

गोंद कतीरा क्या है? (What is Gond Katira in Hindi?)

 

गोंद कतीरा को अंग्रेजी में ट्रैगाकैंथ गम (Tragacanth Gum) या फिर आलमंड गम (Almond Gum) के नाम से जानते हैं। गोंद कतीरा एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है जो एस्ट्रागैलस (Astragalus) नाम के पौधे से मिलता है। खाने में इसका कोई स्वाद नहीं होता, न ही इसकी कोई खुशबू है और यह पानी में बहुत ही आसानी से घुल जाता है। वैसे गोंद कतीरा को ड्राई फ्रूट में भी गिना जाता है। गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाली गोंद के सुखने के बाद बनता है। गोंद कतीरा में बहुत से पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर, विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक हैं और इसका नियमित सेवन करने से आप कई बीमारियों को ठीक कर पाने में और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद पा सकते हैं। 

 

गोंद कतीरा के फायदे (Benefits of Gond Katira in Hindi)

 

गोंद कतीरा बहुत से स्वास्थ्य लाभ देता है और इसका सेवन करने से सेहत के साथ-साथ त्वचा में भी बदलाव देख सकते हैं- 

त्वचा के लिए लाभकारी 

अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करना शुरू करते हैं तो आप अपनी त्वचा में एक अच्छा बदलाव देख सकते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है साथ ही उसमें निखार भी लाता है। इसके सेवन से सूजन और जलन को कम करने में भी मदद मिलती है। 

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

गोंद कतीरा का सेवन करने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिस की वजह से हमारा पाचन तंत्र सही से काम करता है। 

गठिया और सूजन में मददगार 

गोंद कतीरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया और अन्य सूजन से जुड़ी समस्याओं में आराम दिलाने में काफी मददगार रहता हैं। 

प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाएं मजबूत 

गोंद कतीरा का रोज़ाना सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। 

महिलाओं के लिए उत्तम

अगर कोई भी महिला गोंद कतीरा का सेवन करती है तो वह अपने स्वस्थ में काफी अच्छे और बेहतर बदलाव देख सकती है। यह पीरियड में होने वाले दर्द में राहत देता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करने में काफी मदद करता है।

गोंद कतीरा कौन-सी बीमारियों के लिए लाभदायक है? 

 

गोंद कतीरा कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सक्षम है। इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलता है, तो आइए जानते हैं वह बीमारियों के बारे में जिनमें गोंद कतीरा फायदेमंद हो साबित हो सकता है:-

वजन कम करने में सहायता

गोंद कतीरा में काफी अच्छा मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो भूख को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

कब्ज में असरदार 

अगर आप गोंद कतीरा का सेवन कब्ज की समस्या में करते हैं तो इसमें मौजूद रेचक गुण कब्ज की समस्या में राहत दिलाते हैं। आप गोंद कतीरा का सेवन के लिए आप इसको थोड़ी देर के लिए भीगोकर छोड़ दें। जब यह फूल जाए तब आप इसमें नींबू मिलाकर, इसे खा सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम

गोंद कतीरा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे सर्दी-जुकाम जैसे वायरल संक्रमणों से बचाव किया जा सकता है। 

मासिक धर्म संबंधी समस्याएं 

बहुत-सी महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान कई समस्या होती है, जिसमें शामिल है ऐंठन या अधिक दर्द होना। गोंद कतीरा का सेवन आपको इन समस्याओं में राहत दिला सकता है। 

आर्थराइटिस

गोंद कतीरा का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। गठिया से परेशान लोग, जिनको जोड़ों में दर्द या सूजन रहती है वह इसका सेवन ज़रूर करें। इसके सेवन से दर्द व सूजन कम करने में भी मदद मिलती है। 

हृदय स्वास्थ्य 

गोंद कतीरा हमारे दिल से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही दिल से जुड़े रोगों के खतरे को कम करता है। 

शरीर की ऊर्जा बढ़ाना 

गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर की ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में काफी सहायता करते हैं। जिससे हमारे शरीर में थकान और कमजोरी जैसी समस्या दूर हो जाती है।

प्रसव के बाद गोंद कतीरा 

बहुत जगह प्रेग्नेंसी के बाद गोंद कतीरा का सेवन कराने की परंपरा है। गोंद कतीरा का लड्डू बनाया जाता है जिससे महिला को प्रसव के बाद होने वाली कमजोरी के समय दिया जाता है। इसके सेवन से शरीर में ताकत बनती है और पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करना मां और बच्चे दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद रहता है।

शीघ्रपतन में कारगर

पुरुषों में कामेच्छा के लेवल को बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा एक बेहतरीन उपाय हैं। यह पुरुषों के सेक्सुअल डिजायर को उत्तेजित करने में काफी मददगार रहता है। साथ ही यौन शिथिलता के इलाज में काफी प्रभावी नेच्युरल रेमेडी के तौर पर देखा गया है। यह पुरुषों में जल्दी डिस्चार्ज होना, नाइट फॉल होना आदि जैसी समस्याओं में भी काफी मददगार इलाज के रूप में देखा जाता है।

मूत्र असंयम 

कुछ लोगों को मूत्र असंयम की समस्या होती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी भी व्यक्ति में अनैच्छिक रूप से पेशाब का रिसाव होने लग जाता है। अगर कोई इस स्थिति में गोंद कतीरा का इस्तेमाल करता है तो बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। यह यूरिनरी ट्रैक्ट में हुई सूजन और यूरिन रुकावट की समस्या में आराम देने में मदद करता है।

गोंद कतीरा का सेवन सामान्यत

वैसे तो आप दूध, पानी या विभिन्न पेय पदार्थों के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन कई बार कुछ एलर्जी के कारण यह दिक्कत कर सकता है इसलिए किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए इसका सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

 

गोंद कतीरा के नुकसान (Disadvantages of Gond Katira in Hindi)

 

गोंद कतीरे का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी चीज का सेवन आवश्यकता से ज्यादा होने पर नुकसानदायक ही साबित होता है। आइए जानते हैं गोंद कतीरा के ज्यादा सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं- 

  1. अगर गोंद कतीरा पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह पाचन संबंधी समस्याएं को पैदा भी कर सकता है। 

  2. गोंद कतीरा का अधिक सेवन डायबिटीज होने के खतरे को बढ़ा सकता है।

  3. गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होने के कारण इसे ठंड के दिनों में ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से ठंड लग सकती है।

  4. गोंद कतीरा का ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति को उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।

  5. अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं और पानी भरपूर मात्रा में नहीं पीते हैं तो कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

  6. इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

नोट: 

गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद हैं लेकिन तभी तक जब तक आप इसका सही मात्रा में सेवन करते हैं। किसी भी चीज का अधिक सेवन आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।