यह बात तो सभी जानते हैं और समझते होंगे कि एक महिला के शरीर में समय के साथ बहुत से बदलाव आते हैं। कई बार वह बदलाव अच्छे होते हैं तो कई बार वह बदलाव समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसी ही जब शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं तब अक्सर महिलाओं में पीरियड से जुड़ी समस्या हो सकती है जैसे कि पीरियड अनियमित हो सकते हैं या फिर पीरियड आने में देरी हो सकती हैं। लेकिन आप परेशान न हो आज इस ब्लॉग के जरिए हम जानेंगे कि पीरियड में देरी क्यों होती है और पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय (periods jaldi lane ke upay) कौन से हैं?
पीरियड में देरी होने के कई कारण हो सकते हैं और वह क्या है? आइए समझते हैं उन कारणों के बारे में, जिससे आप इस समस्या से अपना बचाव कर सकेंगी।
तनाव बहुत सी समस्याओं का कारण हो सकता है जिसके चलते शरीर में कई तरह के बदलाव नज़र आने लगते हैं। महिलाओं में तनाव के चलते हार्मोनल संतुलन में बदलाव आने लगते हैं जिससे मानसिक और भावनात्मक तनाव होने लगता है जो पीरियड में देरी के कारण बन सकता है।
एक महिला के शरीर में कई कारण से हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं उनमें से कुछ कारण है थायराइड, पीसीओएस या पीसीओडी। यह एक महिला के शरीर में हार्मोनल को असंतुलित करते हुए पीरियड में देरी का कारण बन सकता है।
जब भी वजन अचानक से बढ़ता है या फिर वजन अचानक से कम होता है, तो इन दोनों स्थितियों में महिला के पीरियड में इसका बुरा असर पड़ सकता हैं। वजन के कारण महिला के पीरियड में देरी हो सकती है या फिर कोई अन्य समस्या पैदा हो सकती है।
जब कोई भी महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन शुरू करती हैं तब उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन होना एक आम बात है। इस कारण पीरियड में देरी हो सकती है।
जब आपका लाइफस्टाइल यानि आपके सोने-उठने का समय कोई तय नहीं होता और अनहेल्दी डाइट लेना या फिर नशीले पदार्थों का सेवन करना आदि के कारण भी पीरियड में देरी हो सकती है। शराब और सिगरेट का सेवन करने से शरीर में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या तो पैदा होती ही है साथ ही मोटापा, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन करने से होता है उसके कारण भी महिलाओं के हार्मोन पर असर पड़ता है। इस वजह से हार्मोनल असंतुलन की समस्या पैदा होने लग जाती है और पीरियड में देरी हो सकती है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी महिलाओं में पीरियड देर से आने की समस्या सामने आ सकती है। शरीर में विटामिन और मिनेरल्स की कमी भी पीरियड में देरी का कारण बन सकती है।
पीरियड लाने का उपाय में यह भी जान सकते हैं कि क्या खाने से पीरियड आता है। आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।
पपीता में कैरोटीन (Carotene) नामक एक पदार्थ मौजूद होता है जो पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है।
काफी लोगों का यह सवाल भी होता है कि हल्दी से पीरियड कैसे लाए? (haldi se period kaise laye) हल्दी सेहत के लिए भी लाभकारी है और हल्दी की तासीर गर्म होने के कारण यह शरीर में गर्मी बढ़ाती है जिससे पीरियड जल्दी आ जाते हैं। माहिलाएं जिनको पीरियड समय से नहीं आ रह हैँ या देरी हो रही है तो वह दूध में हल्दी डालकर पी सकती हैं।
पीरियड में देरी होने पार आप अदरक और गुड़ का सेवन करके इस समस्या में राहत पा सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होगी जो हार्मोन को ट्रिगर करते हुए आपके रुके हुए पीरियड को लाने में मदद करेगा।
गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों को बहुत आराम मिलता है। इस की वजह से बच्चेदानी में गतिविधि बढ़ सकती है और साथ ही इस वजह से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। आप चाहे तो हीट पैड का भी इस्तेमाल कर सकती है जिससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा।
पीरियड में होने वाली देरी के लिए आप सौंफ का पानी पी सकती है। आप रात भर सौंफ को पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह उस पानी को छानकर पीएं। इससे शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होगा, जिससे पीरियड में देरी होने वाली समस्या ठीक हो सकती है।
रात के समय 2 चम्मच जीरे को एक ग्लास पन्नी में भिगोकर रखें दें । फिर सुबह इस पानी को 2 से 3 मिनट के लिए उबले और छान कर, गरम-गरम चाय की चुस्की की तरह पीएं।
दालचीनी का सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। आप दालचीनी को दूध या चाय में डालकर दिन में 1 से 2 बार पी सकती हैं।
यह गर्भाशय में संकुचन पैदा करने में मदद करता है जिसकी वजह से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। वैसे गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए यह उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप इसका सेवन करना चाहती है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से उनकी राय लें।
धनिया के बीज का सेवन करने से पीरियड उत्तेजित करने में मदद मिलती है। आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया के बीज को डालकर 5 मिनट तक उबालें। फिर इसे तैयार हुए पानी को गरम-गरम सीप लेते हुए पिएं।
इसमें मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम (Bromelain Enzyme) से पीरियड को जल्दी लाने में मदद करते हैं। आप अगर रोज एक कटोरी अनानास के टुकड़ों का सेवन करती है तो इससे पीरियड्स ट्रिगर हो जाएंगे।
मेथी के बीज का सेवन करना आपके हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता ही है साथ ही यह पीरियड्स जल्दी लाने में भी काफी कारगर साबित हो सकता है। आप रात के समय में एक गिलास पानी में 1 से 2 चम्मच मेथी के बीज एक गिलास पानी में डालकर छोड़ दें, फिर सुबह छानकर उस पानी को पीएं।
अगर आप नियमित रूप से हल्का व्यायाम या योग करती हैं तो आप पीरियड्स को रेगुलर रखने में सफल रहेंगी।
5 मिनट में पीरियड कैसे लाएं जा सकते हैं? यह पूरी तरह से संभव तो नहीं है। लेकिन पीरियड्स लाने के उपाय में कुछ तरीके है इसको आजमाया जा सकता है जिससे पीरियड जल्दी लाने में मदद मिल सकती है-।
गर्म पानी से नहाने से आपका शरीर रिलैक्स होगा और तनाव से राहत मिलेगी। ऐसा होने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जो आपके पीरियड लाने मीन मदद कर सकता है।
अगर आप अदरक और गुड़ का सेवन कुछ दिन तक रोज़ाना करें तो यह शरीर में गर्मी पैदा करते हुए हार्मोन संतुलित करने में मदद कर सकता है।
योग और एक्सरसाइज करने से शरीर की बहुत सी समस्या में राहत पा सकते हैं। वैसे ही योग और एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ेगा और पीरियड जल्दी आने में मदद मिल सकती है।
पपीता और अनानास का सेवन करने से आपको लाभ मिलेगा। इनमें मौजूद एंजाइम्स आपके मासिक धर्म को उत्तेजित करते हैं।
वैसे तो 5 मिनट में पीरियड कैसे लाएं (period kaise laye) यह संभव तो नहीं है। मगर बताएं हुए तरीके मददगार साबित हो सकते हैं। लेकिन रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय के तौर आप यह घरेलू नुस्खे कर सकती है, मगर इन बार पूरी तरह से निर्भर न रहें।
2 मिनट में पीरियड को कैसे लाएं? यह भी पूरी तरह से संभव कभी हो नहीं सकता है, लेकिन आप रुके हुए पीरियड कैसे लाए का हाल (ruka hua period kaise laye) कुछ घरेलू उपाय करके कर सकती है।
पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की सिकाई कर सकती है जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ेगा। यह पीरियड लाने का उपाय घरेलू नुस्खे में से एक है।
हल्दी बहुत ही फायदेमंद है इसलिए यह प्राकृतिक रूप से पीरियड को उत्तेजित करने में काफी मदद कर सकती है।
जितना आप तनाव से दूर रहेगी उतना अपके पीरियड की समस्या से बचाव रहेगा। आप स्ट्रेस कम करने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) य योग कर सकती है जिससी हार्मोन संतुलित रहेंगे। यह पीरियड लाने के उपाय में (period lane ke upay) काफी आसान तरीका है।
सौंफ और अजवाइन का काढ़ा पीने से भी पीरियड में होने वाली देरी की समस्या में मदद मिल सकती है।
एक महीने से पीरियड नहीं आए तो आप घबराए नहीं। कई बार ऐसा हो सकता है कि मौसम या शहर बदलने से भी यह दिक्कत आ सकती है। कई बार खान-पान के बदलाव के कारण भी यह समस्या देखने में आ सकती है। तनाव, हार्मोनल असंतुलन, थायरॉइड भी इसके कारण हो सकते हैं। कई बार गर्भावस्था के कारण भी पीरियड नहीं आते हैं तो सबसे पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट करें। लेकिन बार-बार आपके पीरियड देर से आ रहे तो या लंबे समय तक आए नहीं या फिट 1 महीने से पीरियड नहीं आए है तो तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लीजिए।
पीरियड की समस्या में आप कुछ घरेलू नुस्खे या उपचार कर सकते हैं लेकिन यह समस्या बार-बार या हर महीने हो रही है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। यह आने वाले समय में काफी स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें ला सकती है।