Sunday, September 07 ,2025

दिल, लीवर और वजन के दुश्मन – जानिए कैसे तेल आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है!


benefits of less oil diet in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्वस्थ भारत बनाने की बात कही थी, जिसके लिए उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम उठाने से कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। तेल का कम इस्तेमाल कर दिया जाए तो मोटापे से होने वाले नुकसान से बचा जा सकते है। अगर व्यक्ति ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने की अपनी आदत में बदलाव ले आए तो उसके शरीर में काफी सकरात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत बेहतर होगी साथ ही अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मसे भी राहत मिलने लग जाएगी। आज के इस ब्लॉग में कम तेल वाला खाना खाने से के लाभ हो सकता है इस बारे में चर्चा करेंगे। 

कम तेल वाला खाने के लाभ (benefits of eating less oil in Hindi)

कम तेल या फिर बिना तेल के सब्जी खाने के बहुत से फायदे होते हैं। तेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल पर असर डालता है। साथ ही डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी समस्या, कैंसर आदि जैसी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। आप कम तेल वाले भोजन का सेवन करके अपनी डाइट को सुधार सकते हैं साथ ही एक स्वस्थ जीवन की और कदम बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं बिना तेल या फिर जीरो ऑयल के खाना खाने से क्या फायदे हो सकते हैं:-

दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा

कम तेल या तेल रहित खाना खाने से शरीर में वसा की मात्रा धीरे-धीरे कम होने शुरू हो जाती है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, सीने में दर्द आदि समस्याओं से समय के साथ धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के खतरे से भी बचाव किया जा सकता है।  

कोलेस्ट्रॉल का कम होना

दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति में तेल रहित या कम तेल का भोजन करने फायदा होगा। कम तेल का भोजन करने से शरीर में कैलोरी कम हो जाती है साथ ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी धीरे-धीरे कम होने लग जाती है। इससे शरीर में ब्लॉकेज का खतरा भी कम किया जा सकता है।

ट्राइग्लिसराइड्स कम करने के लिए कम तेल वाला भोजन अंग्रेज़ी में पढ़िए best ways to reduce Triglycerides

वजन कम करने में मददगार 

एक ग्राम तेल में 9 कैलोरी होती है और एक चम्मच तेल में करीब 40-45 कैलोरी होती है। अगर आप इसके सेवन पर रोक लग दें यानी कम से कम तेल का सेवन या फिर बिना तेल वाले भोजन का सेवन शुरू कर दें, तो शरीर का वजन कम किया जा सकता है। बिना तेल वाला खाना खाने से वजन बढ़ने की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज़ में कम तेल खाना क्यों ज़रूरी है जानिए शुगर क्या है?

खाने में पोषण शामिल करना 

कम या बिना तेल वाला खाना खाने से शरीर को किसी भी तरह की साग-सब्जी का भरपूर मात्रा में पोषण प्राप्त होता है। कम तेल वाला भोजन करने से सब्जी के प्राकृतिक स्वाद का भी आनंद मिलता है साथ ही कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है और बचाव भी किया जा सकता है।

कम तेल के साथ रोटी के फायदे भी जानिए, अंग्रेज़ी में पढ़िए Roti Nutrition & Health Benefits 

ज्यादा तेल खाने से क्या होता है?

किसी भी चीज़ का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर और सेहत को नुकसान ही पहुँचता है। ऑयली खाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं? ऑयली फूड के सेवन से कई तरह से नुकसान पहुंचते हैं जैसे कि उनमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट शरीर में वजन को बढ़ाते हैं और साथ ही शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी या प्रभावित करते हुए अनियंत्रित कर देते हैं। ज्यादा तेल मसाला खाने के नुकसान बारे में जानते है:-

हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ने का डर 

ऑयली फूड का अधिक सेवन करने से आपके दिल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। तैलीय फूड आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करता है साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता हैं। यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। नियमित रूप से ऑयली फूड का सेवन एक स्वस्थ व्यक्ति को धीरे-धीरे हार्ट की बीमारी के खतरे की ओर ले जा सकता है।

कम तेल वाला भोजन दिल को कैसे स्वस्थ रखता है, अंग्रेज़ी में जानिए Heart Diseases

पाचन संबंधी समस्याएं होना 

जब व्यक्ति के भोजन में तेल की मात्रा से अधिक होती है तो शरीर में कितना फैट जा रहा है, इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। फैट की मात्रा जितनी ज्यादा होगी उतनी ज्यादा व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होगी। अधिक तेल वाले भोजन करने से पचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और अधिक तेल का भोजन करने से दबाव बढ़ता है । ज्यादा मात्रा में तेल का सेवन करने से व्यक्ति को गैस, पेट दर्द, पेट फूलना, डायरिया आदि जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जो कि पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याएं है।

ज़्यादा तेल का असर लिवर पर कैसे पड़ता है, यहाँ जानिए अंग्रेज़ी में Fatty Liver in Indians

पींपल्स होने की संभावना बढ़ जाना 

अगर कोई भी व्यक्ति अधिक तेल वाले भोजन का सेवन करता है तो उसका असर त्वचा पात्र दिखाई दें सकता है। अधिक तेल वाला भोजन करने से चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स की समस्या देखने को मिल सकती है और अधिक तेल का सेवन न रोका गया तो यह समस्या बढ़ भी सकती है। अगर किसी व्यक्ति की त्वचा तैलीय है तो यह उसको ज्यादा नुकसान पहुँचा सकती है।

मोटापे का खतरा बढ़ना 

अधिक तेल वाला भोजन का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर का वजन बढ़ सकता है। अधिक तेल वाले भोजन में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसकी वजह से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है और व्यक्ति का धीरे-धीरे पेट निकलने लग जाता है। तेल और तली-भुनी चीज़ें मोटापा बढ़ाती हैं विस्तार से जानिए Obesity Meaning

आपने जाना है कि कम तेल वाला भोजन करने से क्या फायदे हो कसते हैं और अधिक तेल वाला भोजन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं। सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कम तेल वाले भोजन का सेवन शुरू कर दें। साथ ही योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़े जिसे आप बिमारियों से दूरी बनाए रख पाएंगे।

संतुलित आहार के लिए प्रोटीन ज़रूरी है अंग्रेज़ी में जानिए Indian Diet Lacking in Protein

नोट: 

पीएम मोदी की बात में सच्चाई है क्योंकि इस ब्लॉग के ज़रिए आप समझ गए होंगे कि सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कम तेल वाले भोजन का इस्तेमाल करना है। इसलिए आप कम से कम तेल वाले भोजन का सेवन शुरू कर दें साथ ही एक स्वस्थ डाइट को फॉलो करें। कम तेल वाली डाइट प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में कैसे मददगार है, अंग्रेज़ी में जानिए Preventive Healthcare

मेडिकल डिस्क्लेमर - निम्नलिखित जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए ही है। इस वेबसाइट पर दी गई कोई भी जानकारी, जिसमें टेक्स्ट, ग्राफ़िक और चित्र शामिल हैं, वह पेशेवर चिकित्सा सलाह के विकल्प के रूप में नहीं है। कृपया अपनी स्थिति से संबंधित विशिष्ट चिकित्सा सलाह के बारे में जानने और समझने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।