ओट्स को जई के नाम से भी जाना जाता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ओट्स एक सुपरफूड है जो दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मदद करता है। इस ब्लॉग में हम ओट्स के बेहतरीन फायदें से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बात करेंगे !
दुनिया में काफी लोग हैं जिनको ओट्स के बारे में पता नहीं है या यह सवाल रहता है कि ओट्स क्या है? आपको बता दें कि ओट्स यानि जई जिसका साइंटिफिक नाम ऐवना सटाइवा (Avena sativa) है। इसका संबंध पोएसी (Poaceae) परिवार से है। ओट्स को मुख्य रूप से खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते के लिए करते हैं। इसकी खेती की शुरुआत स्कॉटलैंड (Scotland) में हुई थी। स्कॉटलैंड में ओट्स को मुख्य आहार के रूप में इस्तेमाल करते है, लेकिन आज यह लगभग सभी देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सेवन करने से आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जिससे आप कई रोगों से छुटकारा भी पा सकते हैं। ओट्स को फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रण में मदद करता है।
अगर आप फाइबर से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग ज़रूर पढ़ें "Fiber Foods in Hindi: फाइबर क्या है, इसके फायदे और फाइबर युक्त भोजन की लिस्ट"
ओट्स का सेवन करने से दिल से जुड़े रोग या समस्याओं के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल की भी समस्या से राहत पाई जा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इससे जुड़े एक अध्ययन में पाया गया है कि ओट्स में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को भी कम करने मे मददगार साबित हुआ है। साथ ही यह दिल संबंधी जोखिमों को भी दूर करने में मदद करता है।
ओट्स में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोकने के साथ-साथ राहत दिलाने में मददगार हैं। इससे जुड़े एक शोध में पता चल है कि कैंसर में बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को कम करने मदद करती है साथ ही अच्छी और स्वस्थ कोशिकाओं को बनाए रखने में सहयोग करती हैं। इस आधार पर यह माना गया है कि ओट्स का सेवन कैंसर की बीमारी में राहत दिलाने में कारागार है।
अगर कोई व्यक्ति ओट्स का इस्तेमाल हाई बीपी की समस्या में करता है तो वह अपनी इस समस्या में काफी राहत पा सकता है। माना गया है कि ओट्स का सेवन करने से उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें घुलनशील फाइबर की मौजूदगी उच्च रक्तचाप के मरीजों के सिस्टोलिक एवं डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर (डीबीपी) को कम करने में सहायता करता है। ओट्स के सेवन से उच्च रक्तचाप के खतरे को भी दूर रखा जा सकता है।
अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं तो यह वजन को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है और इसको साबित करने के लिए एक साइंटिफिक रिसर्च से भी हो चुकी है। एक शोध से पता चल है कि ओट्स में पाए जाने वाला बीटा ग्लूकॉन हमारे खाने को पचाने के साथ ही शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में काफी मददगार है। जिससे हमारी भूख शांत रहती है। यही कारण है कि वजन को कम करने में सहायता मिलती है। अगर आप इसके सेवन के साथ नियमित रूप से व्यायाम भी करते हैं तो रिजल्ट जल्दी देखने को मिल सकते हैं।
ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन जो ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम करते हुए इंसुलिन के प्रभाव को सक्रिय करने में मदद करता है। ओट्स का सेवन करने से आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। मैक्रोफेज (macrophage) और न्यूट्रोफिल (neutrophil) ये दोनों सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रकार हैं जो ओट्स के सेवन करने से, इनको बढ़ावा मिलता है। सफेद रक्त कोशिकाएं बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को दूर रखने में मदद करती है।
ओट्स का सेवन आपके वजन को कम करने में सहायक हो सकता है। इस बात की पुष्टि एक साइंटिफिक रिसर्च से भी हो चुकी है। एक शोध से पता चला है कि ओट्स में पाए जाने वाला बीटा ग्लूकॉन हमारे खाने को पचाने के साथ-साथ शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति की भूख शांत रहती है। इसकी वजह से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन के साथ अगर आप नियमित व्यायाम को अपने दिनचर्या में अपनाते हैं तो यह भी काफी फायदेमंद रहेगा।
ओट्स में विटामिन बी-6 और बी-12 की काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होती है। यह दोनों हमारी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं साथ ही ओट्स के सेवन से तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।
ओट्स की तरह ही बाजरा (Pearl Millet) भी एक बेहद पौष्टिक और सेहतमंद अनाज है। अगर आप बाजरे के फायदों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह अंग्रेज़ी ब्लॉग ज़रूर पढ़ें "Bajra Benefits: How Pearl Millet Improves Health Naturally"
ओट्स का सेवन बहुत से तरीकों से किया जा सकता है। नीचे कुछ तरीके बताएं जा रहें है तो आप अपनी इच्छा और स्वाद के हिसाब से चुन सकते हैं कि आपको ओट्स का सेवन कैसे करना है-
आप चाहे तो ओट्स को दूध के साथ मिलकर, नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।
आप चाहे तो ओट्स का सेवन एक सूप की तरह भी कर सकते हैं।
कुछ लोगों को ओट्स की खिचड़ी बेहद पसंद होती है तो आप ओट्स में कुछ सब्जियां और दाल डालकर पक्का कर खा सकते हैं।
आप चाहे तो ओट्स के बीज को अंकुरित करके भी सेवन कर सकते हैं।
आप ओट्स को सुबह-शाम नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।
आप चाहे तो ओट्स को रात में दाल या फिर सूप की तरह भी सेवन कर सकते हैं।
ओट्स खाने की कोई मात्रा तय नहीं है। हर व्यक्ति अपनी खुराक के हिसाब से इसका सेवन कर सकता हैं।
ओट्स के साथ-साथ अगर आप रोटी (चपाती) के न्यूट्रिशन और हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए अंग्रेज़ी ब्लॉग को पढ़ सकते हैं
Roti Nutrition Facts, Calories in One Roti & Health Benefits of Chapati
एक शोध के अनुसार, ओट्स में सिलिकॉन मौजूद होता है जो बालों के विकास में मददगार रहता है। ओट्स के सिवा अन्य खाद्य पदार्थ में सिलिकॉन एसिड पाए जाते हैं जैसे कि चावल और गेहूं।
3 चम्मच ओट्स लीजिए
1 कप दूध और 1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच शहद लें
सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिलकर एक पेस्ट बना लीजिए।
फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं।
30 मिनट के बाद आप शैम्पू से अपने बालों को धो लीजिए।
अगर किसी भी व्यक्ति को रूसी की समस्या है और इसको दूर करना चाहते हैं तो ओट्स आपके लिए सबसे कारागार साबित होगा। ओट्स में मौजूद विटामिन बी-6 रूसी को हटाने के लिए काफी फायदेमंद और एक मुख्य कारक है।
आप 4 चम्मच ओट्स पाउडर लीजिए
2 चम्मच कंडीशनर लें
ओट्स पाउडर और कंडीशनर को एक साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लीजिए।
उस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगाकर, एक अच्छी सी मालिश कीजिए।
फिर इसे कुछ समय लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
फिर अच्छे से शैम्पू कर लीजिए।
अगर आप ओट्स का सेवन वजन नियंत्रित करने या पाचन बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं, तो सेब का सिरका भी एक असरदार विकल्प हो सकता है। इसके हेल्थ बेनिफिट्स और सावधानियों के बारे में जानने के लिए यह ब्लॉग पढ़ें
"Apple Cider Vinegar ke Fayde aur Nuksan: सेब के सिरके के फायदे हिंदी में"
अगर ओट्स पैक करते समय किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव्स केमिकल इस्तेमाल हुआ है, तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
अगर ओट्स सही से नहीं पक्के हैं और कच्चे रह गए है तो यह आपका पेट खराब कर सकते हैं।
अगर कोई भी व्यक्ति ओट्स के जरूरत से ज्यादा सेवन करता है तो यह आंत और पाचन तंत्र को क्षति पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता हैं।
आप ओट्स के सेवन से सेहत के साथ-साथ बालों की भी देखभाल कर सकते हैं। आप सही मात्रा में ओट्स का सेवन करें और स्वस्थ रहें।
ओट्स को एक डायबिटीज फ्रेंडली फूड माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। यदि आप मधुमेह (Diabetes) के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग ज़रूर पढ़ें Diabetes in Hindi: शुगर क्या है? जानिए मधुमेह के लक्षण, कारण और बचाव!
मेडिकल डिस्क्लेमर - निम्नलिखित जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए ही है। इस वेबसाइट पर दी गई कोई भी जानकारी, जिसमें टेक्स्ट, ग्राफ़िक और चित्र शामिल हैं, वह पेशेवर चिकित्सा सलाह के विकल्प के रूप में नहीं है। कृपया अपनी स्थिति से संबंधित विशिष्ट चिकित्सा सलाह के बारे में जानने और समझने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।