Thursday, June 05 ,2025

लो बीपी का घरेलू उपचार कैसे करें: जानिए लो बीपी की समस्या के लक्षण और उपचार!


लो बीपी का घरेलू उपचार

एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद व पानी। अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखते हैं तो एक सुकून भरा जीवन जी सकते हैं। वैसे आज के समय में समय की कमी बोले या भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी, जिसके चलते व्यक्ति अपनी सेहत पर खास ध्यान दें नहीं पाता है। इस वजह से वह पता नहीं कितनी समस्याओं का शिकार बन जाता है। उन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है लो बीपी यानि निम्र रक्तचाप। आज हम इस ब्लॉग के जरिए समझेंगे कि लो बीपी क्या है और घरेलू नुस्खे जो लो बीपी की समस्या के दौरान करने से लाभ मिल सकता है। 

लो बीपी क्या है? (What is low BP in Hindi?)

शरीर में दिल का काम खून को पंप करना होता है, जिससे हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं।। इसी वजह से हमारे शरीर की हर कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है। यह प्रक्रिया तभी सही तरह से चल पाती है जब शरीर का रक्तचाप सामान्य रहता है। बीपी का सीधा असर हमारे दिल और धमनियों पर पड़ता है, जो हमारे पूरे शरीर में खून के प्रवाह को सुनिश्चित करता है। जब शरीर में बीपी बढ़ता है तो उसे उच्च रक्तचाप यानि हाई बीपी की समस्या कहा जाता है और वहीं जब रक्तचाप सामान्य से कम होता है, तो उसे निम्न रक्तचाप यानि लो बीपी की समस्या कहा जाता है। 

व्यक्ति के लिए दोनों ही स्थितियां स्वास्थ्य हानिकारक हो सकती है। लो बीपी को हाइपोटेंशन (Hypotension) भी कहते हैं और इस स्थिति में सही देखभाल जरूरी है। आप गर्मी के मौसम में अपना खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके, इस गंभीर समस्या के खतरा कम कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में ब्लड प्रेशर लो होना व्यक्तियों में एक गंभीर स्थिति मानी जाती है क्योंकि लो बीपी होने के कारण चक्कर आना एक आम बात हो सकती है। इसके सिवा व्यक्ति को कमजोरी महसूस होना, सही से दिखाई न देना या कहे धुंधला दिखाई देता है, आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

 

लो बीपी का घरेलू उपचार कैसे करें? (How to treat low BP at home in Hindi?)

  • अगर आप अपनी लो बीपी की समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करें। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होगा, जिससे आपका रक्तचाप सामान्य बना रहेगा। आप पानी के साथ अन्य तरल पदार्थ भी जोड़ सकते हैं, जैसे किसी भी फल का जूस। 

  • शरीर में सोडिम की कमी भी लो बीपी का कारण हो सकता है इसलिए आप नमक का सेवन बढ़ा सकते हैं। आहार में थोड़ा ज्यादा नमक शामिल करें लेकिन फिर भी डॉक्टर से ज़रूर एक बार सलाह लें। ज्यादा नमक का सेवन उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा कर सकता है इसलिए संतुलित मात्रा में ही आप नमक का सेवन करें।

  • नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से युक्त पेय पदार्थ का सेवन कीजिए। इनके सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी, जिससे आपका रक्तचाप कंट्रोल करने मदद मिलेगी। 

  • अगर कोई भी व्यक्ति संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करता है तो आप उसमें एक बेहतर बदलाव देख सकते हैं। संतुलित और पौष्टिक आहार के लिए आप ताज़ी सब्जियां, ताज़े फल, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और स्वस्थ वसा आदि को शामिल कर सकते हैं। संतुलित आहार का सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व तो मिलते ही हैं साथ ही कई बीमारियों से राहत भी मिलती है। आप संतुलित आहार के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। 

  • अगर आपको बीपी की समस्या है तो कैफीन युक्त पेय की मात्रा को सीमित करें। जैसे चाय और कॉफी लोग 3 से 4 बार पी लेते हैं, आप इसका सेवन कम करके बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं  कि कितनी मात्रा में कैफीन का सेवन करना सही रहेगा। 

  • लो बीपी की समस्या में आप हल्के और नियमित व्यायाम कर सकते हैं। नियमित हल्के व्यायाम में योग, पैदल चलना या थोड़ी-बहुत स्ट्रेचिंग करने से ब्लड फ़्लो को और ब्लड प्रेशर को सुधारा व कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। 

  • अगर आप लो बीपी की समस्या से परेशान है तो आप बार-बार भोजन कर सकते हैं। बड़े और भारी भोजन करने से बेहतर है आप हर थोड़ी देर में छोटी-छोटी खाने की खुराक लें सकते हैं। ऐसा करने से आपके रक्तचाप में अचानक गिरावट नहीं आएगी और आपको चक्कर या कमजोरी महसूस नहीं होगी। 

  • लो बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को धूप से बचना चाहिए। गर्मियों में धूप में ज्यादा समय बिताने से बचें क्योंकि आपकी लो बीपी की समस्या में दिक्कत कर सकती है। आप बाहर जाए तो छाता ले जाए या खुदको धूप से बचाने के लिए छाया में रहने की कोशिश करें। 

  • अगर आपको थकान महसूस होती है या चक्कर सा लगता है तो तुरंत आराम कीजिए। थोड़ी देर के लिए लेट जाएं। आप चाहे तो यह भी ट्राइ कर सकते हैं  कि चक्कर आने पर आप सीधा लेटकर, पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं। ऐसा करने से शरीर में ब्लड फ़्लो सही हो जाएगा। 

  • अगर आपको लो बीपी की समस्या है, तो आप  किसी भी नजदीकी डॉक्टर से परामर्श लीजिए। अगर सही समय पर उचित जांच और उपचार किया जाएं, तो लो बीपी जैसी समस्या को गंभीर और जटिल होने से बचाया जा सकता है।

लो बीपी के लक्षण (Symptoms of low BP in Hindi)

  1. अगर आप अचानक से चक्कर आना महसूस करते हैं  तो यह लो बी की समस्या का लक्षण हो सकता है। 

  2.  कई बार अचानक से बेहोश हो जाना भी निम्न रक्तचाप की समस्या का एक बड़ा संकेत हो सकता है। 

  3. आंखों के सामने धुंधलापन आ जाना या फिर धुंधली दृष्टि होना भी लो बीपी का लक्षण हो सकता है। 

  4. थकान बहुत-सी समस्याओं का लक्षण हो सकता है लेकिन इसको नजरंदाज न करें। जरूरत से ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होना लो बीपी की ओर इशारा करता है।

  5. उल्टी या मतली होना या फिर पेट में बेचैनी महसूस होना भी लो बीपी की समस्या का कारण हो सकता है। 

  6. लो बीपी की समस्या में सांस लेने में कठिनाई होती है। कई बार मरीज की सांस फूलना या सांस लेने में बहुत दिक्कत आ सकती है।

  7. लो बीपी की समस्या की वजह से सीने में दर्द या दिल से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  8. ठंडी और पसीने वाली त्वचा भी लो बीपी की ओर संकेत करती है। 

  9. लो बीपी से जूझ रहे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है या फिर उनका ध्यान बार-बार भंग हो जाता है। 

  10. डिप्रेशन या उदासी के कारण व्यक्ति लो बीपी की चपेट में आ सकता है। 

 

नोट: 

लो बीपी की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है, इसलिए सही खान-पान का सेवन करें। बताएं हुए लक्षणों पर ध्यान दें, जिससे आप सही समय पर इस समस्या को जान पाए। सही समय पर इलाज होने से लो बीपी की समस्या को गंभीर होने से बचाया जा सकता है।